Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2017

बैंक ऑफ बड़ौदा बनेठा Bank of Baroda Branch- Banetha

बेंक ऑफ बड़ौदा  शाखा- बनेठा         अनेक जन कल्याणकारी व प्रोत्साहन योजनाओं तथा सामान्य प्रयोजन में भी लाभार्थियों का अपना बेंक खाता होना चाहिए ताकि Direct Benefit Transfer सीधा भुगतान संभव हो सके । IFSC Code :BARB0BANETH MICR  code : 304012501           Banetha Rajasthan 304024 https://goo.gl/maps/zswbsCvuVM52

टोंक जिले के अधिकारी Contact DM, SP & SDM Tonk

   यहां टोंक जिले के प्रशासनिक महकमे के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने वाले अधिकारियों की Contact List प्रकाशित की जा रही है ।   Click Here for Contact list                                   साभार- जिला प्रशासन पोर्टल, टोंक

मतदाता सूची- वोटर लिस्ट

    वोटर लिस्ट में अपना नाम देखे वोटर लिस्ट में अपना नाम देखे तथा नाम जुड़वाने/हटवाने/परिवर्तन या गलती सुधार हेतु अपने निवार्चन क्षैत्र के BLO(सामान्यतः सरकारी स्कूलों के शिक्षक) से संपर्क करें ।       वोटर लिस्ट

ई-मित्र E -Mitra

आमजन को घर के पास सरकारी व गैर सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने ई-मित्र की सुविधा शुरू की है। बिजली, पानी, मोबाइल के बिल जमा करवाने से लेकर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, मूल निवास, परीक्षाओं की फीस, विवाह प्रमाण पत्र बनवाना, रेवेन्यू कोर्ट मैनेजमेन्ट, परीक्षा फीस जमा करवाना, रोज़गार आवेदन जैसी अनेकों सेवाएं ई-मित्र केन्द्रों पर उपलब्ध हैं।    ई-मित्र पर उपलब्ध सेवाओं की सरकार द्वारा निर्धारित दर जानने के लिए क्लिक करें    ग्राम पंचायत बनेठा में वर्तमान में 7 ई-मित्र कियोस्क कार्य कर रहे हैं आप किसी भी नजदीकी कियोस्क पर जाकर सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं  । 1.बासराम गुर्जर 2.CSC बनेठा 3. प्रधान मीणा 4.रामलाल सैनी 5.योगेश कुमार 6. प्रहलाद सैनी 7. यश कर‌ण सैनी

राजस्थान संपर्क पोर्टल शिकायत दर्ज करे

राजस्थान सम्पर्क पोर्टल सरकार व प्रदेश के आमजनों के बीच एक ऐसा सरल व सुगम माध्यम है जिसके द्वारा आमजन सरकार से संबंधित अपनी किसी भी परेशानी या समस्या के बारे में बेझिझक सरकार को बता सकते हैं। इससे न सिर्फ आमजन को उनकी परेशानियों का समाधान मिलता है साथ ही इससे सरकार की आमजन के प्रति संवेदनशीलता का भी परिचय मिलता है। शिकायत दर्ज करवाने के तरीके राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर आमजन घर बैठे ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों एवं ज़िला स्तर पर राजस्थान सम्पर्क केन्द्रों की स्थापना भी की गई है। ई-मित्र कियोस्क पर भी आमजन अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। समस्या समाधान को और आसान बनाने के लिए सरकार द्वारा राजस्थान सम्पर्क हेल्पलाइन  181  भी शुरू की गई है। इस हेल्पलाइन पर सरकारी कामकाज से जुड़ी समस्या बताकर समाधान करवाया जा सकता है।                      राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज करे जिला परिषद - टोंक पंचायत समिति - उनियारा ग्राम पंचायत - बने...

भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना

भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना का आरम्भ 13 दिसंबर 2015 से किया गया। योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ चुनिंदा निजी (प्राइवेट) अस्पतालों में भी ये सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। राज्य के लोगों के स्वास्थ्य पर होने वाले खर्च को कम करना इस योजना का उद्देश्य है। योजना के लिए पात्रता राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना में शामिल परिवार इस योजना में पात्र हैं। योजना का फायदा भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में प्रत्येक पात्र परिवार को प्रतिवर्ष सामान्य बीमारियों के लिए 30 हज़ार तथा गम्भीर बीमारियों के लिए 3 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध करवाया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती के दौरान हुए खर्च के अलावा भर्ती से 7 दिन पहले से 15 दिन बाद तक का खर्च शामिल किया जाता है। इस योजना में 1715 बीमारियों को शामिल किया गया है। इनके अतिरिक्त नेफ्रोलॉजी, गेस्ट्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी तथा साइकियाट्री सहित 300 से अधिक स्पेशियलिटी उपचार के नए पैकेज भी जोड़े जाएंगे। इससे पहले चल रही योजनाओं में केव...

जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र

जन्म, मृत्यु व विवाह पंजीकरण  राजस्थान सरकार ने जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र बनवाना अब और आसान कर दिया है। रजिस्ट्रार के पास सीधे जाकर या ई-मित्र पर, पहचान पोर्टल पर या पहचान मोबाईल ऐप से आवेदन किया जा सकता है। जन्म प्रमाण पत्र बनवाना जन्म प्रमाण पत्र बनवाना ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत में मौजूद रजिस्ट्रार के पास जाकर जन्म प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है। रजिस्ट्रार द्वारा जन्म रिपोर्ट प्रपत्र संख्या 1 में आवश्यक जानकारी दर्ज कर प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है। यदि बच्चे का जन्म शहरी क्षेत्र में हुआ है तो नगर पालिका, नगर परिषद या नगर निगम में रजिस्ट्रार के पास जाकर जन्म पंजीकरण करवाया जा सकता है। सरकारी अस्पताल में यदि बच्चे का जन्म होता है तो आप वहां मौजूद उप रजिस्ट्रार से जन्म प्रमाण पत्र 21 दिन तक प्राप्त कर सकते हैं। यदि जन्म निजी अस्पताल में हुआ है तो चिकित्सालय द्वारा जन्म पंजीकरण का आवेदन पहचान पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज कर दिया जाता है। जन्म प्रमाण पत्र संबंधित रजिस्ट्रार से प्राप्त किया जा सकता है। सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की ऑनलाइन सुविधा भ...